KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की आज अपने ब्वॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी हो गई। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हुई। दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई। शादी लगभग 2:30 बजे से शुरू हुई। शादी में दोनों परिवार के रिश्तेदारों के अलावा अथिया और अहान के कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।
sunil shetty and ahan shetty
वहीं बेटी अथिया की शादी होने के बाद उनके पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी बेटे अहान के साथ खंडाला में स्थित अपने बंगले से बाहर आए और मीडिया टीम को मिठाई बांटी। सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़कर मीडियावालों की शुभकामनाएं स्वीकार कीं और उन्हें धन्यवाद कहा।
इस दौरान जहां अहान व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए तो वहीं सुनील शेट्टी लाइट ब्राउन कलर की लुंगी और कुर्ता पहने दिखे। साथ ही सुनील शेट्टी ने गले में मोतियों की माला पहनी हुई थी और माथे पर तिलक लगाया हुआ था।
बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्तों पर कुछ कहा नहीं था। अथिया कभी-कभी केएल राहुल को सपोर्ट करने के लिए क्रिकेट मैच देखने के लिए जाती थीं। दोनों को अक्सर ऑफिशियल डिनर और वेकेशन पर साथ में देखा जाता रहा है। इसके अलावा दोनों ने दुबई में साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था।
